संदेश

अगस्त, 2019 की पोस्ट दिखाई जा रही हैं

सायकल ट्रिप कार्यक्रम

चित्र
रायपुर महानगर विवेकानंद नगर कांशीराम नगर की शाखा द्वारा सावन मास की शुभवेला में शाखा के स्वयंसेवको द्वारा साइकिल ट्रिप का कार्यक्रम रखा गया । सभी स्वयंसेवक साइकिल में निर्धारित स्थान से महादेव घाट खारुन नदी तक साइकिल चलाकर पहुंचे मार्ग में गीत, भजन व  अनेक ऐसे कार्यक्रम चला। नदी के किनारे पहुंचकर मंदिर दर्शन, नदी भ्रमण ,गार्डन भ्रमण ,लक्ष्मण झूला, बड़ा महादेव महेश्वर दर्शन और उन सब के साथ महानगर के  शारीरिक शिक्षण प्रमुख श्री विजय  जी का बड़ी कहानी सुनने का अवसर प्राप्त हुआ सभी स्वयंसेवकों के लिए यह  एक नया अनुभव था और सभी स्वयंसेवकों में एक अच्छा उत्साह का वातावरण निर्माण हुआ है। स्वयंसेवकों के अंदर साहस निर्माण का अनोखा पहल है

जम्मू कश्मीर और 370 एवं 35A

चित्र
जम्मू कश्मीर से 370 एवं 35a को समाप्त करने पर पूरे भारत को एक सूत्र में पिरोने एवं एकात्मता का सूत्रपात करने के लिए आज जो संसद में भी लाया गया उसकी खुशियां संपूर्ण देश में दृश्य महान है तथा इसकी खुशियां भी है प्रत्येक प्रांतों में प्रत्येक नगरों में प्रत्येक घरों में इसका सहज ही जिक्र हो रहा है इस प्रकार हम कह सकते हैं यह राष्ट्र हित में है देश हित में है और इसमें हिंदुस्तान के हित में हैं आज सभी कश्मीरी पंडित आजादी महसूस कर रहे होंगे पूरा जम्मू एंड कश्मीर अपने आप को स्वतंत्र महसूस कर रहा होगा और यही नहीं पूरा देश इस निर्णय के साथ और सरकार के साथ मजबूती के साथ खड़ा है और विश्वास है आने वाले समय में जम्मू से लेकर के संपूर्ण देश एक नया इतिहास बनाएगी और इस देश के युवाओं में इतने आत्मविश्वास जगाए की एसी पूरे देश की भावनाएं हैं

महाविद्यालय कार्य खेल प्रतियोगिता

चित्र
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रायपुर महानगर महाविद्यालयीन कार्य *खेल महोत्सव 2019 स्थान:- वी.आई.पी. रोड़ राम मंदिर* रायपुर महानगर के 14 नगर में से  7 नगर के महाविद्यालयीन स्वयंसेवको के द्वारा खेल महोत्सव में भाग लिया गया। खेल महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन रायपुर महानगर के माननीय सह संघचालक श्री विजयकांत विजयवर्गीय जी और रायपुर महानगर कार्यवाह श्री टोपलाल वर्मा जी के द्वारा हुआ। खेल महोत्सव कार्यक्रम में दर्शक के रूप में रायपुर महानगर के अधिकारी और नगर के अधिकारी तथा सभी नगर से स्वयंसेवक आये और अपने-अपने नगर के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रहे थे। प्रत्येक नगर ने कम से कम 3 मैचों में अपना प्रदर्शन किया और उस प्रदर्शन और परिणाम के मुताबिक सेमीफाइनल और फाइनल का मैच का मुकाबला तय हुआ। फाइनल मैच मोवा नगर और वीर सावरकर नगर के बीच मे हुआ और फाइनल मैच के विजेता के रूप में मोवा नगर 2-0 से बढ़त हासिल करते हुये विजयी हुये। खेल महोत्सव कार्यक्रम के समापन में विशेष रूप से आमंत्रित अधिकारियों में श्री अश्विनी कौशिक जी प्रांतीय महाविद्यालयीन कार्यकरिणी सदस्य और संघ के वरिष्ठ प्रचारक और अखिल भारत...