महाविद्यालय कार्य खेल प्रतियोगिता
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रायपुर महानगर महाविद्यालयीन कार्य
*खेल महोत्सव 2019 स्थान:- वी.आई.पी. रोड़ राम मंदिर*
रायपुर महानगर के 14 नगर में से 7 नगर के महाविद्यालयीन स्वयंसेवको के द्वारा खेल महोत्सव में भाग लिया गया। खेल महोत्सव कार्यक्रम का उद्घाटन रायपुर महानगर के माननीय सह संघचालक श्री विजयकांत विजयवर्गीय जी और रायपुर महानगर कार्यवाह श्री टोपलाल वर्मा जी के द्वारा हुआ।
खेल महोत्सव कार्यक्रम में दर्शक के रूप में रायपुर महानगर के अधिकारी और नगर के अधिकारी तथा सभी नगर से स्वयंसेवक आये और अपने-अपने नगर के खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन कर रहे थे। प्रत्येक नगर ने कम से कम 3 मैचों में अपना प्रदर्शन किया और उस प्रदर्शन और परिणाम के मुताबिक सेमीफाइनल और फाइनल का मैच का मुकाबला तय हुआ।
फाइनल मैच मोवा नगर और वीर सावरकर नगर के बीच मे हुआ और फाइनल मैच के विजेता के रूप में मोवा नगर 2-0 से बढ़त हासिल करते हुये विजयी हुये।
खेल महोत्सव कार्यक्रम के समापन में विशेष रूप से आमंत्रित अधिकारियों में श्री अश्विनी कौशिक जी प्रांतीय महाविद्यालयीन कार्यकरिणी सदस्य और संघ के वरिष्ठ प्रचारक और अखिल भारतीय अधिकारी माननीय श्री राजेन्द्र जी उपस्थित थे। और विजेता टीम को पुरस्कार स्वरूप शील्ड भेंट किये। माननीय श्री राजेंद्र जी के द्वारा हम सबको उनका आशीष वचन प्राप्त हुआ।


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें