सायकल ट्रिप कार्यक्रम
रायपुर महानगर विवेकानंद नगर कांशीराम नगर की शाखा द्वारा सावन मास की शुभवेला में शाखा के स्वयंसेवको द्वारा साइकिल ट्रिप का कार्यक्रम रखा गया । सभी स्वयंसेवक साइकिल में निर्धारित स्थान से महादेव घाट खारुन नदी तक साइकिल चलाकर पहुंचे मार्ग में गीत, भजन व अनेक ऐसे कार्यक्रम चला। नदी के किनारे पहुंचकर मंदिर दर्शन, नदी भ्रमण ,गार्डन भ्रमण ,लक्ष्मण झूला, बड़ा महादेव महेश्वर दर्शन और उन सब के साथ महानगर के शारीरिक शिक्षण प्रमुख श्री विजय जी का बड़ी कहानी सुनने का अवसर प्राप्त हुआ सभी स्वयंसेवकों के लिए यह एक नया अनुभव था और सभी स्वयंसेवकों में एक अच्छा उत्साह का वातावरण निर्माण हुआ है।
स्वयंसेवकों के अंदर साहस निर्माण का अनोखा पहल है


टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें