महात्मा गांधी जी
१.एक बार निरीक्षक महात्मा गांधी के विद्यालय में आए शिक्षक ने बच्चों को कुछ अंग्रेजी शब्द लिखने के लिए कहा गांधी जी ने केटल शब्द का स्पेलिंग गलत लिखा था शिक्षक के ध्यान में आया तो उन्होंने गांधीजी के पास बैठे विद्यार्थी की नकल करने के लिए कहा परंतु गांधी जी ने ऐसा नहीं किया उनके मन में विचार आया कि शिक्षक ने कहा था कि नकल करना बुरी बात है ।
२.गांधी जी बचपन में दो नाटक देखें जिसका उन पर बड़ा प्रभाव रहा श्रवण की पुत्र भक्ति और राजा हरिश्चंद्र।
३. गांधीजी छिपकर मांसाहारी और धूम्रपान करने लग गए थे। एक बार अपने भाई की कर्जा चुकाने के लोन में सोने की चोरी की।
४.अपनी जिंदगी से निराश होकर वे धतूरे के जहरीले बीज खाकर मरने का विचार किया था इस बात को उन्होंने अपने पिताजी को पत्र में कांपते हुए लिखा था।
५. 13 वर्ष की आयु में कस्तूरबा के साथ विवाह हो गया। श्यामलाल भट्ट की गुजराती कविता उन दिनो वे सुना करते थे।
६. भावनगर के सामल दास कॉलेज में अपनी पढ़ाई जारी रखी।
७. एक स्वामी जी महात्मा गांधी जी के घर में आकर के कहा कि लड़का पढ़ाई के लिए इंग्लैंड क्यों नहीं जाता और यह उनके मन को भा गया।
८. जब इंग्लैंड में थे तब उनकी माता जी का देहांत हो गया परंतु यह समाचार उन्हें प्राप्त नहीं हुआ बाद में पता चला।
९. दक्षिण अफ्रीका में यात्रा के दौरान उन्हें ट्रेन में उठाकर दूसरी जगह बिठाया गया। बैरिस्टर गांधी कूली बरिस्टर माने जाते थे, नटाल में रात्रि 9:00 बजे के बाद भारतीयों को बाहर घूमने की अनुमति नहीं थी।
१०. गांधीजी अब्दुल्ला सेठ के मुकदमे को स्कूल जाने के लिए दक्षिण अफ्रीका गए और उसमें वह सफल हुए, दक्षिण अफ्रीका में उन्हें विदा करने के लिए आए हुए लोग गांधीजी से रोकने का आग्रह किया उस समय दक्षिण अफ्रीका में भारतीयों को मत देने का अधिकार प्राप्त हुआ ।
११. नटाल भारतीय कांग्रेस की स्थापना हुई गांधी जी ने भारतीयों का "अपना मत नामक पत्रिका "शुरुआत की दक्षिण अफ्रीका में हुए 22 वर्ष रहे ।
१२.गांधीजी ने अहमदाबाद के पास सत्याग्रह आश्रम की स्थापना की।
१३. दक्षिण अफ्रीका में फोनिक्स सेटलमेंट और टालस्टाय फार्म नामक दो संस्था की शुरुआत की थी जिनका उद्देश्य था सादा रहन-सहन और उच्च विचार
१४.जैसे को तैसा या बदला लेना सच्चा धर्म नहीं है ऐसा वह मानते थे ।
१५. 1931 में नमक सत्याग्रह के लिए उन्होंने दांडी यात्रा किया इसका मुख्य उद्देश्य समुद्र के पानी से नमक तैयार करने पर सरकार का अधिकृत एकाधिकार को समाप्त करना दांडी यात्रा में गांधीजी प्रतिदिन 10 से 15 मील चलते थे। राजकीय सुधार के नाम पर ब्रिटिश सरकार ने लाखों को अस्पृश्य हिंदू समाज से दूर किया, 1924 में हिंदू मुस्लिम एकता के लिए गांधीजी ने 21 दिन उपोषण किया था ।
१६. गांधीजी अस्पृश्य को हरिजन कहते और उन्होंने तीन पत्रिकाएं प्रारंभ किया" हरिजन सेवक" हरिजन बंधु "और "हरिजन" छुआछूत निवारण जब तक नहीं होगा तब तक वह साबरमती आश्रम में प्रवेश नहीं करने का शपथ ले लिये थे, इसलिए वे वर्धा के पास सेवाग्राम आश्रम की स्थापना कर वहीं रहने लगे ।
१७. 1942 में अंग्रेजों भारत छोड़ो यह नारा दिया गया और गांधी जी ने कहा करो या मरो
टिप्पणियाँ
एक टिप्पणी भेजें